Ad Code

Responsive Advertisement

उत्तरांचल प्रेस क्लब की कार्यकारणी को सीएम धामी ने दिलाई शपथ

 उत्तरांचल प्रेस क्लब की कार्यकारणी को सीएम धामी ने दिलाई शपथ


प्रेस क्लब को की जायेगी हर संभव मदद सीएम


जनता और मीडिया से सीएम ने की सहयोग की अपील   





देहरादून। संवाददाता।

 उत्तरांचल प्रेस क्लब की नई कार्यकारणी के पदाधिकारियों को क्लब में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पद की शपथ दिलाई। इस दौरान सीएम नई कार्यकारणी के पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए कहा कि हमारे "विकल्प रहित संकल्प" को आगे बढ़ाने के लिए सभी पत्रकार बंधुओ से अधिकार पूर्वक निवेदन करते हुए कहा कि जब राज्य के स्थापना दिवस की  25वी वर्षगांठ मनाई जा रही होगी, वह पल हमारे लिए ऐतिहासिक होगा। उस दौरान राज्य, देश के सबसे मजबूत राज्यों में शामिल होगा। 


उन्होंने इस कार्य के लिए सभी मीडिया बंधुओ से योगदान की अपील की है, साथ ही जनता से सहयोग मांगा है। जिससे राज्य को साथ मिलकर आगे बढ़ाया जा सके।


इस दौरान प्रेस क्लब के सदस्यों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सम्मुख पुस्तकालय निर्माण गेस्ट हाउस समेत अन्य मांगों को रखा जिस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को इन सभी मांगों पर विचार करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में तमाम वरिष्ठ पत्रकार और समाज से जुड़े कई लोग मौजूद रहे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने एक महत्वपूर्ण बात पर भी जोर देते हुए कहा कि पत्रकारों के हेल्थ कार्ड की मांग है उस पर सरकार एक कमेटी का गठन करेगी और जल्द ही किसी नतीजे पर पहुंचेगी ताकि पत्रकारों को भी अन्य कर्मचारियों की भांति स्वास्थ्य का लाभ मिल सके।


बाइट पुष्कर सिंह धामी,मुख्यमंत्री

Post a Comment

0 Comments