सरकारी नौकरियों में हुई धांधली के विरोध में उतरे हरीश रावत
नंगे पैर चलकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया
दोबारा परीक्षा करवाकर योग्य युवाओं के साथ धोखा कर रही धामी सरकार, हरीश रावतयूके एस एस सी, फॉरेस्ट विभाग सहित कई विभागों में हो चुकी धांधली, रावत देहरादून, संवाददाता। पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश रावत ने सरकारी नौकरियों में हो रही धांधली को लेकर सरकार के खिलाफ पैदल मार्च निकालकर विरोध जताया है। कांग्रेसी नेता हरीश रावत ने राज्य सरकार के खिलाफ सख्त नाराजगी जताते हुए कांग्रेस मुख्यालय से अपने समर्थकों के साथ पैदल मार्च निकालकर विरोध जताया। उन्होंने विरोध जताते हुए मीडिया से कहा कि सरकार बैक डोर से भर्ती करने में जुटी है। जिससे योग्य युवाओं को रोजगार नहीं मिल पाता। प्रदेश का युवा राज्य सरकार की बुरी नीतियों के चलते खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा। उन्होंने कहा कि सरकार ने यूकेएसएससी हो या फॉरेस्ट के खाली पद चारो तरफ भ्रष्टाचार पसरा हुआ है, अब सरकार दबाव में आकर दोबर परीक्षा करवाने जा रही है, लेकिन जो युवा अपनी मेहनत से सफल हो गए थे उनके पास सिर्फ आत्महत्या जैसे हालात पनप चुके हैं। इसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। पैदल मार्च के दौरान हरीश रावत नंगे पैर अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस मुख्यालय से होते हुए घंटाघर वापस गांधी पार्क पहुंचे और गांधी जी की प्रतिमा पर माल्य अर्पण भी किया।
0 Comments